Friday, May 16, 2025

नोएडा में गारमेंट एक्सपोर्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,दमकल अधिकारियों ने रेस्क्यू कर कर्मचारियों को बाहर निकाला

नोएडा। थाना फेस वन क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित एक गारमेंट एक्सपोर्ट की फैक्ट्री में आज सुबह 7 बजे के करीब भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में 10 लोग फंस गए थे। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू करके उन्हें बाहर निकाला। इस घटना में दो लोग धुआं के चलते मूर्छित होकर गिर गए थे।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आज सुबह 7 बजे के करीब फायर पुलिस को सूचना मिली कि ए-108 सेक्टर-10 स्थित कपड़े बनाने वाली करिश्मा फैशन कंपनी में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियों को भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग ने काफी विकराल रूप धारण कर रखा था, तथा आग बुझाने में दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बीच पता चला की फैक्ट्री के अंदर 10 कर्मचारी नागेंद्र पंडित, दिनेश चंद्र, महानंद, वकील प्रसाद, दीपक मंगला, तेजपाल, ननकू उर्फ सोनू, आनंद सिंह, फतेह सिंह, मनोज और अमर सिंह फंसे हुए हैं। ये कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर ही सोते थे।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एक रेस्क्यू टीम बनाकर दमकल विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने आग में फंसे 10 लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इसमें सोनू सहित 2 कर्मचारी धुऑ के चलते बेहोश हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष कर्मचारियों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय