Thursday, April 17, 2025

शरीफनगर गांव में फिर एक बार तेंदुए ने दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

मुरादाबाद। जिले के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के शरीफनगर गांव में रविवार शाम को फिर तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत हो गई। शनिवार को तेंदुए ने शरीफनगर गांव में खेतों में काम कर रहे है किशोर और युवक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने तेंदुओं को भगाया था।

वहीं शुक्रवार को तेंदुए ने ठाकुरद्वारा के ही भायपुर गांव में हमला कर खेत में काम कर रही महिला अखिलेश रानी को घायल कर दिया था। तेंदुए के हमलों के बाद ग्रामीण रात दिन डरे हुए हैं। शरीफनगर के पिंजरे में रविवार सुबह बकरी को बांधा गया है।

थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 36 घंटे में तेंदुए के हमले की चार घटनाएं हो चुकी हैं। भायपुर व शरीफनगर में तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंचीं थी और क्षेत्रों में जाकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला था। विभाग ने शरीफनगर में हमले वाले स्थान पर पिंजरा लगा दिया है। वन दरोगा पीयूष जोशी और केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की घटना के बाद भायपुर गांव व शरीफनगर में पिंजरा लगा दिया गया था। शरीफनगर के पिंजरे में रविवार सुबह बकरी को भी बांधा गया है।

यह भी पढ़ें :  होटल हारमनी कैसीनो मामला: भाजपा नेता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय