Tuesday, October 22, 2024

मेरठ में मेन हॉल में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत,परिवार में मातम

मेरठ। लापरवाही ने देर रात एक दो साल के बच्चे की जान ले ली। सिवाल खास में घर के पास खेल रहा दो साल का बच्चा नाले के खुले मैनहोल में गिर गया। बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार को मातम छा गया। कस्बा सिवाल खास के रहने वाले फिरोज मार्बल का काम करता है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

फिरोज का दो साल का पुत्र डेनियल शाम सात बजे से घर के बाहर  खेल रहा था। इस दौरान डेनियल खेलते समय अचानक लापता हो गया। बच्चे की तलाश शुरू की गई।बच्चे के खोने की सूचना लाउडस्पीकर से रात में कस्बे में करवाई गई। लेकिन इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब ग्यारह बजे डेनियल का शव घर के बाहर से गुजर रहे नाले से बरामद हु़आ।

 

डेनियल का शव बरामद होते ही परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में डेनियल का शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। फिरोज  के तीन बच्चों में डेनियल दूसरे नंबर का था। उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा एक साल का भाई है।

 

वहीं नाले में गिर कर डेनियल की मौत की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के अनुसार अगर नाले का मैनहाेल बंद होता तो मासूम  डेनियल की मौत नहीं होती। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में कई जगहों पर नाले खुले हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय