Tuesday, October 22, 2024

नोएडा में पुलिस आयुक्त ने दो पिंक बूथ का किया उद्घाटन, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा न्याय

नोएडा। महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के तहत आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने नोएडा के थाना फेस-वन और थाना सेक्टर- 58 क्षेत्र में दो महिला पिंक बूथ का उद्घाटन किया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उप्र. शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। इन बूथों पर महिला पुलिस कर्मी ही तैनात होगीं। जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो। यह पिंक बूथ ऐसे स्थानों पर बनाये गये है जहां पर महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है। प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता या पीड़िता की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं। वहीं पुलिस पिंक बूथ विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त करने के लिए बनाये गये है।

 

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं अपनी समस्या निसंकोच आकर बता सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला पिंक बूथ की सहायता से महिलाओं की हर तरह की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिंक बूथ के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सोसायटियों, स्कूलों, कंपनियों, मैट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाती है। इसके अलावा महिलाओं व छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 व साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में प्रतिदिन जानकारी प्रदान की जाती है।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था शिव हरी मीना, डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र, एसीपी द्वितीय नोएडा शैव्या गोयल, एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय