Thursday, October 24, 2024

CM योगी का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के लिए किया बोनस का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले गिफ्ट की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार को राज्य के कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया। इस घोषणा की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई।

सरकार की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि प्रदेश के सभी पूर्णकालिक गैर-राजपत्रित राज्य कर्मचारी, राज्य कोष से सहायता प्राप्त शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों के कर्मचारी, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और सरकारी विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी, साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस बोनस का लाभ न केवल गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि दैनिक वेतन पर कार्यरत और वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी इसका फायदा होगा। अनुमान है कि इस निर्णय से लगभग 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार द्वारा घोषित इस बोनस से राज्य के खजाने पर करीब 1025 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

बोनस की राशि कितनी होगी?

सूत्रों के मुताबिक, राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम राशि 7,000 रुपये तक होगी। साथ ही संभावना है कि सरकार दिवाली से पहले वेतन भी जारी कर सकती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय