Thursday, October 24, 2024

मेरठ में पैट्रोल-डीजल के गोदाम में छापेमारी, टैंकरों से रास्ते में निकालते थे पैट्रोल, 5 गिरफ्तार

मेरठ। पुलिस ने पैट्रोल-डीजल के अवैध गोदाम पर छापेमारी के दौरान 35 हजार लीटर नकली तेल बरामद किया है। गोदाम में असली तेल में साल्वेट मिलाकर मिलावटी पैट्रोल-डीजल को पूरे एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तेल के गोदाम मालिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो तेल कंपनी से निकले असली टैंकरों का जीपीएस ड्राइवरों की मिलीभगत से निकाल दिया करते थे। इसके बाद तेल टैंकर गोदाम में पहुंचते थे। जहां पर टैकरों से असली तेल निकाल लिया जाता था। टैंकरों से निकाले गए असली तेल के बदले साल्वेट मिला हुआ तेल भर दिया जाता था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरी छापेमारी एएसपी अंतरिक्ष जैन की देखरेख में की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में मनीष गुप्ता के गोदाम में तेल का खेल चल रहा था। जहां पर पुलिस ने छापेमारी की है। गोदाम में असली तेल में मिलावट का खेल चल रहा था। तेल डिपो से असली तेल के टैंकर पेट्रोल पंप पर सप्लाई के लिए निकलते थे।

आरोपी इन टैंकरों को बीच रास्ते में रोककर उनके जीपीएस निकलवा देता था। इसके बाद एक व्यक्ति जीपीएस लेकर बाजार और जाम के रास्ते में घूमता था। इस दौरान तेल के टैकर पेट्रोल पंप जाने के बजाय गोदाम में पहुंचा दिए जाते थे। गोदाम में टैंकरों से एक तय मात्रा में पैट्रोल-डीजल निकाला जाता था। उसके बाद उसमें साल्वेट मिला दिया जाता था। इसके बाद तेल टैंकरों में जीपीएस लगाकर उसको पेट्रोल पंपों पर भेज दिया जाता था। पुलिस ने गोदाम मालिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गोदाम ब्रहमपुरी के रहने वाले मनीष गुप्ता ने किराए पर लिया था, गोदाम गेजा गांव के अनिल गुप्ता का है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय