Monday, October 28, 2024

मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्रों का व्यापार करने वाले 7 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों के व्यापार में संलिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर और थाना खालापार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने 2 अदद 32 बोर पिस्टल, 3 अदद 315 बोर तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक स्विफ्ट कार, एक मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन के साथ अभियुक्तों को पकड़ा।

उपनिरीक्षक मोहित कुमार द्वारा मय हमराही फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिचाई विभाग कार्यालय के सामने मैन रोड के समीप खड़े 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त आजम रिजवी (24 वर्ष), जन्नत मस्जिद के पीछे, जाटो वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ,विवेक नागर उर्फ हैप्पी, गांव चरला, पोस्ट मलहगा, तहसील सरधना, थाना सरधना, जिला मेरठ,प्रतीक त्यागी, गांव नावला, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर,मनीष कुमार, गांव मन्तोडी, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर,ऋषभ प्रजापति, यमुना विहार, खतौली, जिला मुजफ्फरनगर,विशाल, रई, थाना छपार, मुजफ्फरनगर,प्रतीक त्यागी, गली नंबर 2, यमुना विहार, थाना खतौली, जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। गिरफ्तारी के बाद थाना खालापार पर अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नाजायज शस्त्रों का व्यापार करते थे और इससे होने वाले लाभ को आपस में बांटते थे। विशाल ने बताया कि उसने एक नाजायज पिस्टल का ऑनलाइन भुगतान प्रतीक पुत्र मांगेराम को किया था और उसी के माध्यम से मनीष को ऑर्डर दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई जारी रखी है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,466FollowersFollow
131,499SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय