Tuesday, October 29, 2024

नोएडा में बच्चों ने पिंक बूथ व पुलिस आयुक्त ने पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

नोएडा। प्रदेश भर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के तहत सोमवार को नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में पुलिस पिंक बूथ का बच्चों के हाथों व नव निर्मित पुलिस चौकी भंगेल का स्वयं उद्घाटन किया।

उप्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में पुलिस पिंक बूथ (बच्चों द्वारा) एवं नव निर्मित पुलिस चौकी का स्वयं उद्घाटन किया। यह पिंक बूथ ऐसे स्थानों पर बनाये गये है जहां पर महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं अपनी समस्या निसंकोच आकर बता सकती हैं। महिला पिंक बूथ की सहायता से महिलाओं की हर तरह की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिंक बूथ के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सोसायटियों, स्कूलों, कंपनियों, मैट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है।

उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाती है। इसके अलावा महिलाओं व छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 व साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में प्रतिदिन जानकारी प्रदान की जाती है।

पिंक बूथ व चौकी उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी बच्चों को अध्ययन सामग्री (बैग, किताब, पानी की बोतल, टिफिन, आदि) भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया, एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,466FollowersFollow
131,499SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय