Thursday, April 17, 2025

सामूहिक दुष्कर्म के बाद कर दी थी युवती की हत्या, प्रेमी सहित दो गिरफ्तार

रांची। रांची के खरसीदाग के डुगंरी चापाटोली में 23 अक्टूबर को अज्ञात युवती का शव मिला था। उसकी पहचान गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के तेतरा ग्राम निवासी युवती के रुप में हुई। युवती के मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसकी बहन को बुलाया तो बहन ने उसकी पहचान की। उसके बाद पुलिस ने अनुसंधान कर हत्या के दो आरोपित अरमदीप उर्फ छोटू और सोनू नायक उर्फ मेंडी को गिरफ्तार किया। जबकि मामले में तीसरा आरोपित फरार है। अमरदीप उर्फ छोटू से युवती का प्रेम संबंध था, वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था, इसी कारण उसने अपने दोस्तों और युवती के साथ मिलकर पार्टी की। इसी दौरान युवती को भी नशा कराया।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद पत्थर और लाठी-डंडा से वार कर हत्या कर दी। आरोपितों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगे पत्थर को जब्त किया गया है। यह जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को दी। इस दौरान मुख्यालय- वन डीएसपी अमर पांडेय और खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार उपस्थित थे। घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा पत्थर,खून लगा बांस की लाठी, कम्बल,बेड सिट, शराब की खाली बोतल, सिगरेट के टुकड़े, चिलम बरामद किया गया है।

23 अक्टूबर को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बसारगढ़ निवासी अनिल कुमार राय ने डुगंरी चापाटोली स्थित अपनी जमीन पर अज्ञात युवती का शव पाये जाने की सूचना मिलने के खरसीदाग ओपी में आवेदन दिया था, उसी के आधार पर अज्ञात महिला की हत्या किये जाने संबंधी कांड दर्ज किया गया था। युवती के हाथ में सूरज का नाम का टैंटू बना हुआ था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें :  शामली: 16 अप्रैल को महिला जनसुनवाई करेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय