Tuesday, October 29, 2024

धनतेरस के दिन खोलें बैंक में खाता, तिजोरी में सुपारी रखने से बढ़ेगा धन: आचार्य चेतन 

चतरा। दीपों का त्योहार दीपावली 29 अक्टूबर मंगलवार को भगवान धन्वंतरि की जयंती धनतेरस के साथ शुरू हो रहा है। यह भ‌ईया दूज तीन नवंबर तक चलेगा। धनतेरस खरीदारी करने का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस दिन लोग पूरे तामझाम के साथ खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी करने का लोगों को पूरे एक वर्ष इंतजार होता है।

चतरा के आचार्य चेतन पांडेय ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी अशुभता का प्रतीक माना गया है। अर्थात इस दिन पूरे सोच समझकर खरीदारी करनी चाहिए। इन दिन आर्थिक समस्या से निपटने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिससे माता लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इन दिन कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जिससे हमेशा घर में बरकत रहेगी। धनतेरस के दिन खरीदारी करते समय राहु काल अवश्य देखना चाहिए। इस बार धनतेरस मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन राहुकाल अपराह्न् तीन से 4:30 तक रहेगा। राहु काल के दरमियान खरीदारी से बचना चाहिए। पंचांग के अनुसार खरीदारी का सबसे बढ़िया समय शाम पांच बजे से रात्रि नाै बजे तक है।

धनतेरस पर ये जरूर खरीदें
धनतेरस के दिन सुख एवं समृद्धि में वृद्धि करने वाली वस्तुओं को खरीदने का विधान है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश जी एवं कुबेर से जुड़ी या प्रतीकात्मक वस्तुएं खरीदते हैं।

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा: इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना गया है। मिट्टी या शुद्ध चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं। इस दिन सोना चांदी खरीदने की परंपरा रही है।

झाड़ू : धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी करने से सुख समृद्धि आती है। मान्यता है झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन प्रदोष काल में झाड़ू की खरीदारी करना चाहिए।

सोना चांदी के गहने: इस दिन सोना चांदी के गहने खरीदने की परंपरा रही है। धनतेरस के दिन सोना या चांदी से बने जेवरात खरीदना चाहिए।

नया खाता खोलें: धनतेरस पर नया अकाउंट खोल सकते हैं। यह कारोबारियों के लिए अहम दिन होता है। शाम को होने वाले लक्ष्मी पूजा कारोबार के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन प्रतिष्ठानों में भगवान धन्वंतरि की पूजा करनी चाहिए।

सुपारी से भरेगी तिजोरी
शास्त्रों के अनुसार, सुपारी को ब्रह्मदेव, वरुण देव, यमदेव और इंद्रदेव का प्रतीक माना गया है। धनतेरस को सुपारी और हल्दी की खरीदारी अवश्य करना चाहिए। पूजा के बाद सुपारी, धनियां और हल्दी को तिजोरी या अलमारी में रखना शुभ माना गया है।

इन चीजों की खरीदारी से बचें
धनतेरस पर कई बार लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी भी वस्तुएं खरीद लेते हैं जो शास्त्र सम्मत नहीं मानी गई है। उन वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने से बचना चाहिए।

लोहे की वस्तुएं: लोहे को शनि व राहू का कारक माना गया है। इसलिए लोहे से बनी चीजों को धनतेरस पर भूलकर भी खरीदारी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से त्यौहार पर धनकुबेर प्रसन्न नहीं होते।

नुकीले व धारदार चीजें: धारदार वस्तुएं चाकू, कैची, तलवार, या कोई धारदार समान धनतेरस के दिन खरीदने से परहेज करना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,466FollowersFollow
131,499SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय