Wednesday, April 16, 2025

मिशन शक्ति फेस-5 अभियान : एण्टी रोमियों टीमों ने अभियान चलाकर किया जागरूक

मेरठ। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ डा0 राकेश कुमार मिश्रा), एन्टी रोमियो प्रभारी प्रतिभा सिंह के निर्देशन मे आज मेरठ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम,शक्ति दीदी द्वारा स्कूल, कॉलेज, बाजारों, अस्पतालों में अभियान चलाया गया।

जिसमें बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को शिकायतों के निस्तारण के लिए विभिन्न हेल्प लाइन न0 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 व महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओ बेटी बचाओ बेटी पढाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमन्गला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैकिग करस्पोंडेट सखी आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दे कर जागरुक किया गया।

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीडन, बाल श्रम, साईबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्राविधानों के सम्बन्ध में परतापुर मार्किट थाना परतापुर, एंटी रोमियो टीम थाना सरधना, कस्बा मुण्डाली थाना मुण्डाली, सीजीएस सीनियर सैकेन्ड्री पब्लिक स्कूल थाना रोहटा, एन्टी रोमियो टीम थाना सरुरपुर, मुख्य बाजार थाना ब्रह्मपुरी द्वारा उपरोक्त सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दे कर जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी थाना बहसुमा पुलिस ने गिरफ्तार किए
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय