Saturday, April 12, 2025

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में 8 को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गाजियाबाद। गाजियाबाद में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए 8 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर के मोरना में बोले जयंत चौधरी-पीडीए का मतलब है पर्सनल डवलपमेंट ऐरा गैरा !

गाजियाबाद शहर विधानसभा उप चुनाव के मुख्य चुनाव संयोजक एवं पूर्व महापौर आशु वर्मा के हवाले से भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने ये जानकारी दी है। मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर 2024 को 4:00 बजे नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।

सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजने वाला आरोपित कर्नाटक में गिरफ्तार 

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर यथास्थिति का आकलन करते हुए उनका मार्गदर्शन करेंगे। बता दें पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो का कार्यक्रम छह नवंबर को प्रस्तावित था। लेकिन मतदान की तारीख में परिवर्तन के बाद छह नंवबर को होने वाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो रदद कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 नवंबर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी एनडीए/एनए और सीडीएस (I) 2025 की परीक्षाएं
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय