Tuesday, April 15, 2025

शामली में पेंशन अदालत का आयोजन, समस्याओं के समाधान के लिए पेंशनरों को बुलावा

शामली। वरिष्ठ कोषाधिकारी, शामली धीरज कुमार ने जानकारी दी है कि सहारनपुर मंडल के सेवानिवृत्त राजकीय कार्मिकों और मृत शासकीय सेवकों के परिवारों की पेंशन, बीमा, उपादान आदि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। तारीख: 11 दिसंबर, 2024 समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान: सर्किट हाउस, सहारनपुर अध्यक्षता: मंडलायुक्त पेंशनरों की सुविधा हेतु वाद पत्र 5 दिसंबर, 2024 तक निम्न स्थानों पर जमा किए जा सकते हैं। पता: 1 रूप विहार (स्टेट बैंक कॉलोनी), दिल्ली रोड, सहारनपुर

आजमगढ़ में एक अरब 90 करोड की साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खातों में 2 करोड़ हुए जब्त

वाद पत्र केवल निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित प्रारूप जनपद कोषागार के नोटिस बोर्ड से प्राप्त किया जा सकता है। वाद प्रस्तुत करने वाले पेंशनर को वाद पत्र की एक प्रति उस कार्यालय में भी जमा करनी होगी, जहां से संबंधित समस्या उत्पन्न हुई है। केवल सही प्रारूप में जमा किए गए वाद पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। पेंशन अदालत में ऐसे वादों पर विचार नहीं किया जाएगा जो पहले से न्यायालय में लंबित हैं।

यह भी पढ़ें :  शामली: "पॉलिटेक्निक चलो अभियान" के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय