Friday, May 23, 2025

दिल्ली से चला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जेल में बंद किसानों से नहीं मिला, डीएम से वार्ता कर वापस लौटा

नोएडा। किसान आंदोलन के दौरान किसानों को गिरफ्तार कर लुक्सर जेल भेजे जाने पर कांग्रेस ने कड़़े शब्दों में आलोचना करते हुए उनकी बिना शर्त तुरंत रिहाई की मांग की है।

 

 

 

 

 

आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर दिल्ली से चलकर लुक्सर जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन्हें परी चौक के पास रोक लिया। इससे प्रतिनिधिमंडल में शामिल सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद, प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया, जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, किसान कांग्रेस जिला चेयरमैन गौतम अवाना, पूनम पंडित, दिनेश अवाना, अजय चौधरी सहित अन्य नेता आक्रोशित हो गए। लोकहित में प्रशासन के मान मनौव्वल के पश्चात सांसदों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम मनीष कुमार वर्मा ने वार्ता की।

 

 

 

वार्ता के दौरान सांसद इमरान मसूद ने डीएम से कहा कि किसानों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जेल में बंद किसानों की बिना शर्त तुरंत रिहाई होनी चाहिए। किसान आन्दोलनकारियों के परिवारों को प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है इसका हम घोर विरोध करते हैं। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि मुख्य सचिव स्तर से वार्ता करके आपको किसानों का उत्पीड़न रुकवाना चाहिए व जो भी किसानों की मांगे हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। सांसद तनुज पूनिया ने कहा कि लगभग 15 वर्षों से किसान लगातार आंदोलनरत है। सरकार हठधर्मिता छोड़कर किसानों के साथ उचित मंच पर सुलह का रास्ता बनाना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय