Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में सड़क पार कर रहे परिवार को अज्ञात वाहन ने कुचला,तीन की मौत

 

गाजियाबाद। देर रात तेज रफ्तार अज्ञात बस ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें दंपती सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर है।

 

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश ढ़ेर, बदमाश की गोली लगने से दरोगा हुआ घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में देर रात एक अज्ञात बस ने शादी से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना के समय पूरा परिवार सड़क पार कर रहा था। घटना को अंजाम देकर चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में दादरी निवासी दंपती और एक अन्य महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

 

सीमांकन विवाद को लेकर किसानों के पक्ष में बोले राकेश टिकैत, वन विभाग ने दी राहत का भरोसा

दर्दनाक हादसा एनएच-9 पर हुआ है। दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने घर पर जानकारी दी तो कोहराम मच गया। दादरी के काफी संख्या में लोग थाने और अस्पताल पहुंचे।

 

मुजफ्फरनगर में रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन ने मांगी रिपोर्ट, जांच के आदेश

दादरी के मोहल्ला ठुकरान निवासी पवन अपनी पत्नी सुनीता और बच्चे विजयनगर की माता कालोनी निवासी नीलम के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मुरादाबाद गए थे। पांचों लोग देर रात बस में सवार होकर वापस लौटे। पांचों लोग सभी विजयनगर बाईपास पर बस से उतरे और माता कालोनी में श्वेता के घर जाने के लिए पैदल सड़क पार करने के लिए बागू अंडरपास की ओर बढने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पांचाों को बुरी तरह से कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। जिससे मौके पर पवन और उनकी पत्नी सुनीता और नीलम की मौत हो गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय