Tuesday, April 1, 2025

शामली में गौशाला मिली बदहाल, सीडीओ को न मिला हरा चारा, न मिला पानी, कई अफसरों पर गिरेगी गाज

शामली- मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी द्वारा आज वृहद गो संरक्षण केन्द्र इस्सोपुरटील का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास को वृहद गो संरक्षण केन्द्र इस्सोपुरटील के अभिलेखो में गोवंशो की संख्या पंजिका के अपेक्षा कृत कम पाई गयी, हरा चारा नही पाया गया, पानी का टेंक भरा हुआ नही था तथा वृहद गो संरक्षण केन्द्र पर स्थित बायो गैस प्लांट कियाशील नही पाया गया।
वृहद गो संरक्षण केन्द्र पर गोवंशो को ठण्ड से बचाव हेतु कोई भी समुचित व्यवस्था नही पायी गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संचालक के विरूद्ध कार्यवाही हेतु खण्ड विकास अधिकारी कॉधला को निर्देशित किया गया तथा डा० अनुप कुमार गुप्ता पशुचिकित्साधिकारी नाला/ गौशाला प्रभारी तथा दोनों पशुधन प्रसार अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी शामली को निर्देशित किया गया।
उन्होंने वृहद गो संरक्षण केन्द्र इस्सोपुरटील के निरीक्षण हेतु 03 सदस्यीय जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर निरीक्षण आख्या आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध करने के लिए आदेश दिये।निरीक्षण के दौरान संचालक विरेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय