Tuesday, May 20, 2025

बुलंदशहर में मीट फैक्ट्री में मिला युवक का शव, मंचा हड़कंप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में गुरूवार को एक युवक का शव एक मीट फैक्ट्री परिसर में रस्सी से लटका मिला है।

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया उत्तम कुमार (30) मूडा खेड़ा रोड स्थित आबदा नगर में मदीना फूड फ्रोजन मीट फैक्ट्री में पैकिंग ठेकेदार का काम करता था। आज उसका शव रस्सी से लटका मिला।

परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है क्योंकि मामला दो संप्रदायों से जुड़ा है। इस कारण पुलिस एहतियात बरत रही है। कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय