Monday, April 21, 2025

मेरठ में आलू के खेत में लगाए खटके में फंसा तेंदुआ

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर-कुलीपुर मार्ग पर आलू के खेतों में लगाए गए खटके में तेंदुआ फंस गया। खेत में जा रहे किसान ने तेंदुए को फंसा हुआ देखा तो वन विभाग के कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम तेंदुए को साथ ले गई।

 

फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए किसानों ने खेतों में खटके लगाए हुए हैं। मुबारिकपुर-कुलीपुर गांव मार्ग पर कुलीपुर गांव निवासी किसान अमित का खेत है, जिसमें आलू बोया हुआ है। अमित ने भी खेत में लोहे के खटके लगाए हैं। सुबह खेत के किनारे लगे खटके में तेंदुआ फंस गया। बक्सर गांव निवासी अनुज अपने खेत में जा रहा था, उसने खटके में फंसा हुआ तेंदुआ देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कंट्रोल रूम को दी।

 

 

 

प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मेरठ रविकांत और क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षितगढ़ खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में दो रेस्क्यू टीमों का गठन किया। रेस्क्यू टीमों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में डाल लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि तेंदुए का उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उसे शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पुनर्गठन की आवश्यकता - योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय