Wednesday, April 30, 2025

मुज़फ्फरनगर में जिला बार संघ चुनाव, 6 राउंड तक मतगणना में ठाकुर कंवर पाल सिंह और चंद्रवीर सिंह निर्वाल आगे

मुजफ्फरनगर -जिला बार संघ के चुनाव में कल हुए मतदान के मतों  की गिनती आज शुरू हो गई है जिसमें प्रारंभिक रुझान में अध्यक्ष पद पर ठाकुर कंवर पाल सिंह और महासचिव पद पर चंद्रवीर सिंह निर्वाल आगे चल रहे हैं।
चुनाव अधिकारी आमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि 6 राउंड की गिनती पूरी होने तक अध्यक्ष पद पर ठाकुर कंवरपाल सिंह 210 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। अंजुम खान 201, सुरेंद्र शर्मा 126 और राजेश्वर त्यागी को 58 वोट मिली है।
महासचिव के पद के लिए चंद्रवीर सिंह निर्वाल 195 वोट पाकर आगे चल रहे हैं जबकि अग्रीस राणा को 146, गुरबीर सिंह वर्मा को 142 ,अर्जुन सिंह को 50, अनूप सिंह राठी को 52 और नरेंद्र को केवल 6 वोट मिली है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए निश्चल त्यागी 290 वोट पाकर आगे चल रहे हैं जबकि चंद्रवीर चौधरी को 195 व सोरन सिंह को 93 वोट मिली  है।
कोषाध्यक्ष के पद पर शशि प्रभा शुरू से ही लगातार आगे चल रही है और उनका मार्जिन बढ़ता जा रहा है। 6 राउंड की गिनती पूरी होने तक उन्हें 271, अमित भारद्वाज को 118 ,महेश पालीवाल को 99 और रामधन सिंह को 94 वोट मिल चुकी थी।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि रात्रि तक अंतिम चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय