Monday, April 21, 2025

मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव का निधन, सैफई पहुंचे अखिलेश यादव 

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुरुवार की सुबह चार बजे के करीब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। राजपाल यादव लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुजफ्फरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, मिट्टी भरकर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं परिवार के मुखिया रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।

 

अखिलेश यादव ने मुज़फ्फरनगर के 2 परिवारों को भेजे मदद के चेक, दोनों परिवारों में हुई थी दुर्घटना !

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चाचा राजपाल यादव के निधन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओ के साथ सैफई पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके साथ चाचा शिवपाल यादव और वरिष्ठ समाजवादी नेतागण भी सैफई में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें :  दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की रेड, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय