Friday, April 11, 2025

फोन चलाते 15 फीट ऊंची छत से गिरकर युवक की मौत

गाजियाबाद। थाना विजय नगर क्षेत्र में फोन चलाते समय एक युवक 15 फीट ऊंची छत से गिर गया। आरसीसी रोड जिस पर सिर के बल गिरने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत पर रेलिंग न लगी होने के कारण युवक का न जाने कब पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।

 

अखिलेश यादव ने मुज़फ्फरनगर के 2 परिवारों को भेजे मदद के चेक, दोनों परिवारों में हुई थी दुर्घटना !

जानकारी के मुताबिक, युवक चरण सिंह कॉलोनी में अपने परिवार सहित रहता था। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। रात्रि के अंधेरे में युवक छत से नीचे गिरा था। बताया जा रहा है कि जब युवक छत से गिरा था तब वह फोन का इस्तेमाल कर रहा था। तेज आवाज होने पर परिवारजनों ने घर से बहार निकल कर देखा कि उनका बेटा नीचे गिरा पड़ा है। सिर में काफी चोट देखकर कोहराम मच गया। तभी परिवार वाले बेटे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में शराबी शख्स ने शादी के 8 साल बाद दहेज में मांगी 5 लाख रुपए व स्विफ्ट कार, मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय