Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में बंदरों का आतंक, भाजपा नेता की मां को बंदरों ने हमला कर किया घायल

मेरठ। महानगर के प्रभात नगर में बंदरों का आतंक है। प्रभात नगर में एक भाजपा नेता की मां पर बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासियों में दहशत है।

 

मुज़फ्फरनगर के भैंसी गांव में जाट- बाल्मीकि समाज का विवाद सुलझा, अब दोनों के शव जलेंगे एक ही घाट पर !

[irp cats=”24”]

 

प्रभात नगर वार्ड 50 की गली नंबर छह में बंदरों का आंतक इस कदर है कि कई स्थानों पर तो लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। बंदर घरों में घुसकर हानि पहुंचा रहे हैं, वहीं लोगों पर हमला करके उन्हें घायल भी कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा महानगर मीडिया संपर्क प्रमुख आशीष अग्रवाल की मां सुषमा अग्रवाल को बंदरों ने हमला करके घायल कर दिया।

 

मुज़फ्फरनगर में आरएसएस के पदाधिकारी को मारी गोली, 18 किलोमीटर किया पीछा, पुलिस में मच गया हड़कंप

 

 

भाजपा नेता ने जिला अधिकारी और नगर आयुक्त को फोन करके बताया कि नगर निगम अधिकारी बार बार शिकायत करने पर भी नहीं सुन रहे हैं। आमजन डर के माहौल में जीवन यापन कर रहे है। बच्चे बंदरों की आवाज से सहमे हुए। उन्होंने डीएम को बताया कि बंदरों और कुत्तों के आतंक से लोगों को राहत दिलाई जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय