Saturday, April 19, 2025

रेलवे ने नई दिल्ली में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 104 कर्मचारियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने अपना 69वां रेल सप्ताह राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में एक भव्य पुरस्कार समारोह के आयोजन के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने की। इस अवसर पर उत्तर रेलवे अपर महाप्रबंधक मोहित चंद्रा, विभिन्न विभागों के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी और कर्मचारी, तथा यूनियनों, एसोसिएशन और फेडरेशन के सदस्य भी उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वर्मा द्वारा 104 रेलवे कर्मचारियों (अधिकारियों और कर्मचारियों) को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित करने के साथ हुई । उन्होनें कार्य- निषपादन आधारित मापदंडों के आधार पर 54 रनिंग शील्डें भी प्रदान की। दिल्ली मण्डल को सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शील्ड से सम्मानित किया गया। लखनऊ मण्डल को अपने सबसे किफायती कामकाज के लिए सम्मानित किया गया है। बेस्ट इम्प्रूवड डिवीजन शील्ड मुरादाबाद मण्डल को प्रदान की गई है।

इस अवसर पर अशोक कुमार वर्मा ने प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्रों में जोन की विभिन्न उपलब्धियों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की । उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सेवाओं के विकास पर प्रकाश डाला, जिसमें हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू मण्डल का उद्घाटन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उद्घाटन के लिए तैयार जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल लिंक कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से रेलमार्ग द्वारा जोड़ेगा। साथ ही कांगड़ा घाटी की नैरो गेज रेलवे लाइन का संचालन भी जम्मू मण्डल द्वारा किया जाएगा।

महाप्रबंधक ने आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई दी और उत्तर रेलवे के उन 10 कर्मचारियों को भी बधाई दी, जिन्हें हाल ही में भारत मंडपम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रतिष्ठित “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एलान: आत्मनिर्भर भारत के तहत अब 509 रक्षा उपकरण देश में ही बनेंगे

इन व्यक्तिगत पुरस्कारों का उद्देश्य, उत्तर रेलवे को अधिक कुशल, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल जोन बनाने की दिशा में रेलकर्मियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और असाधारण योगदान को स्वीकार करने और उनका जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करना हैं। उत्तर रेलवे के समग्र प्रदर्शन और समूहिक प्रयासों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देते हुए विभिन्न श्रेणियों में शील्ड पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय