Sunday, April 13, 2025

‘जब तक ज़िंदा हूँ दिल्लीवालों को ज़हरीला पानी नहीं पीने दूँगा’- केजरीवाल

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सियासी लड़ाई अब यमुना के पानी पर केंद्रित हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच इस मुद्दे को लेकर तकरार लगातार बढ़ रही है। गुरुवार (30 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यमुना के पानी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

 

महाकुंभ में भगदड़ पर न्यायिक आयोग गठित, मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी भी शामिल

 

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “जब तक ज़िंदा हूं, दिल्लीवालों को ज़हरीला पानी नहीं पीने दूँगा।” उन्होंने आगे कहा कि यमुना का पानी पिछले कुछ दिनों से जहरीला हो गया है और यह पानी दिल्ली में हरियाणा से आता है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा से आने वाला यमुना का पानी 7 पीपीएम (Parts Per Million) तक जहरीला हो चुका है, जिससे मौत तक हो सकती है।

 

मुज़फ्फरनगर में कहासुनी के कारण हुई थी विशाल देशवाल की हत्या, आरोपी योगीराज त्यागी को पुलिस ने मारी गोली

केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में हरियाणा से यमुना के जरिए और उत्तर प्रदेश से गंगा के जरिए पानी आता है। लेकिन हाल के दिनों में यमुना के पानी का स्तर इतना खराब हो गया है कि वह मौत का कारण बन सकता है। हम इस मुद्दे को उठाने के लिए बेबस थे।”

 

मुज़फ्फरनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, मसाज करा रहा युवक उठकर भागा, 4 युवतियां गिरफ्तार

 

 

उन्होंने बीजेपी नेता अमित शाह, नायब सिंह सैनी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को यमुना का पानी पीने के लिए भेजने की भी बात कही, ताकि वे खुद महसूस कर सकें कि यह पानी कितना खतरनाक है। केजरीवाल के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और अब यह मुद्दा आगामी चुनावों में एक प्रमुख तकरार का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी हत्यारोपी को गोली लगी, एक सिपाही भी घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय