नोएडा। गौतमबुद्व नगर कमिश्नरेट पुलिस ने कई शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से मादक पदार्थ, असलहा समेत कई सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में एक 25 हजार का इनामी बदमाश भी शामिल है।
राहुल गांधी के बयान पर विवाद, 15 फरवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई
जानकारी के अनुसार थाना दादरी पुलिस ने गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त रतन सिंह पुत्र देवी सिंह को बढ़पुरा के नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके खिलाफ थाना दादरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। यह काफी दिनो से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि यह अभियुक्त अपने गैंग के लोगों के साथ मिलकर लूट, हत्या के प्रयास आदि की घटनाएं करता है। यह लोगों को डरा धमकाकर अवैध रूप से धन अर्जित करता है।
मुजफ्फरनगर में डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी मरीज की हालत, परिवार ने मेरठ ले जाकर मरीज की बचाई जान
थाना बादलपुर पुलिस ने एक सूचना का आधार पर जुगनू पुत्र सुरेश सिंह को ग्राम कल्दा के पास से गिरफ्तार कर 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने होशियार सिंह को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है। यह चोरी करने की नियत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। थाना बिसरख पुलिस ने एक सूचना के आधार पर निराला स्टेट सोसाइटी के पास से विश्वेश्वर देवनाथ पुत्र महेश देवनाथ को गिरफ्तार कर 28 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने आनंद पुत्र अनूप सिंह को कुलेसरा के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है। थाना फेस-2 पुलिस ने राजकुमार पुत्र हवलदार सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है।
मुज़फ्फरनगर में नई मंडी में युवक ने युवती से सरेराह की छेड़खानी व गाली गलौच, पुलिस ने युवक का कुछ घंटों में ही किया इलाज !
थाना फेस तीन पुलिस ने रवि कुमार पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। थाना सूरजपुर पुलिस ने संदीप नामक युवक को गिरफ्तार कर 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना दादरी पुलिस ने बीआईटी चौकी के पास से राजा मोर्य पुत्र आजाद मौर्य को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 50 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है। यह शराब हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई थी। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर राहुल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने हिम्मत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बादल यादव पुत्र सुंदर यादव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।