Friday, February 7, 2025

प्रतिबंधित ईंधन जलाये जाने पर भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री पर लगाया 5 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती के बाद प्रतिबंधित ईंधन जलाने एवं अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एनएच-58 पर भोपा रोड ओवर ब्रिज के पास स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां बिना अनुमति और बिना एनओसी के फैक्ट्री चलती पाई गई। साथ ही फैक्ट्री में प्रतिबंधित ईंधन भी जलता हुआ पाया गया। यह फैक्ट्री भाजपा नेता के रिश्तेदार नवनीत मित्तल, निवासी पीठ बाजार, नई मंडी की बताई जा रही है।

मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री, कर दिया महिला का ऑपरेशन, डीएम को की शिकायत

 

 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम जब छापा मारने पहुंची तो टीम को मौके पर दो भट्टियों में से एक चालू हालत में मिली, जिसमें वुड चिप्स और खोई के अलावा प्रतिबंधित ईंधन जैसे प्लास्टिक एवं पालीथीन वेस्ट जलाये जा रहे थे। फैक्ट्री से निकलने वाले खतरनाक धुएं के कारण आसपास के लोगों में बेहद नाराजगी थी, जिसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह को मिल रही थी, जिस पर उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए फैक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही कराई।

मुजफ्फरनगर में डॉक्टर की लापरवाही से बिगड़ी मरीज की हालत, परिवार ने मेरठ ले जाकर मरीज की बचाई जान

 

 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में यह खुलासा हुआ कि यह फैक्ट्री राज्य बोर्ड से किसी भी प्रकार की सहमति या एनओसी के बिना संचालित हो रही है। फैक्ट्री में चीनी से बूरा और इलायची दाना बनाने का काम होता था, लेकिन इसके संचालन के लिये कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैक्ट्री मालिक को नोटिस जारी करते हुए पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में किसी अन्य उद्योग द्वारा प्रतिबंधित इंधन जलाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय