Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भारी जाम, 43 हजार वाहन गुजरे, पुलिस ने की कड़ी मशक्कत

मेरठ। एनएच 58 हाईवे पर मोदीपुरम सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को शादी का सीजन और छुट्टी होने के चलते जाम लगा रहा। परतापुर से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक जाम की स्थिति से वाहन चालकों को जूझना पड़ा। पुलिस ने जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत की।

डीएम ने मरीजों को मिलाया फ़ोन तो खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल!

 

[irp cats=”24”]

वीकेंड का जाम लगातार समस्या बनता जा रहा है। जाम के चलते रविवार की सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर वाहन निकलते रहे। शादी अधिक होने से भी वाहनों की संख्या हाईवे पर बढ़ी। हाईवे पर परतापुर चौराहे, बागपत बाइपास, खड़ौली चौराहा, खिर्वा चौराहा, पल्हैड़ा चौराहा, दुल्हैड़ा चुंगी,कंकरखेडा रोड,सिवाया टोल प्लाजा पर भीषण जाम सुबह से ही लग गया।

 

मुजफ्फरनगर के YouTuber पर दिल्ली-नोएडा रोड पर जानलेवा हमला

 

दिनभर जाम की स्थिति से वाहन चालकों को जूझना पड़ा। हाईवे से लगभग करीब 43 हजार वाहन होकर गुजरे। संपर्क मार्ग से होकर भी वाहन गुजरे, जिस कारण इन मार्गो पर भी जाम की स्थिति उत्पन हो गई और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि रविवार को वाहनों की संख्या में अधिक इजाफा हुआ। टोलकर्मी दिनभर व्यवस्था बनाने में लगे रहे। जाम को नियंत्रित करने के लिए दौराला की ओर से रिवर्स लाइन को भी चलना पड़ा, जिससे जल्दी से जल्दी वाहन निकल जाए और जाम न लगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय