Friday, September 20, 2024

नोएडा में बागेश्वर धाम वाले बाबा के दरबार में मची भगदड़, 10 लोग घायल, मची अफरातफरी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर का दरबार सजा हुआ है। भारी भीड़ उनके प्रवचन और अपनी अर्जी लगाने के लिए उमड़ रही है। इसी बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई। गर्मी और उमस के चलते भी कई लोग चक्कर खाकर गिर गए। बाबा के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।

बाबा के कार्यक्रम में बुधवार को लगभग 5 लाख लोगों की भीड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को लोगों के बीच अर्जी लगाने को लेकर काफी होड़ मची। जिसमें भगदड़ मच गई और करीब 10 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों में अर्जी लगाने के लिए होड़ मची थी। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। गर्मी-उमस अधिक होने से कई लोग बेहोश हो गए। एक महिला की हालत ज्यादा खराब हो गई।। बुधवार को दिव्य दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उम्मीद से ज्यादा लोग आए, जिससे दरबार में शामिल श्रद्धालु परेशान हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोग बेहोश हो गए। कई महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट लगी है। एक महिला के आंख के ऊपर चोट लगी है। कुछ घायलों को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया है। दिव्‍य दरबार में हाजिर हुए सभी लोगों में आगे बढ़ने की होड़ थी। उस समय बहुत से लोग बेरिकैडिंग तोड़कर आगे तक पहुंचे। पुलिस ने उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि वीआईपी पास के जरिए पीछे बने छोटे गेट से एंट्री करवाई जा रही थी। वहां बिजली के तार होने से एक महिला को करंट लगा। घायल लोगों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हैं।

कुछ देर बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और लोग शांतिपूर्वक कथा सुनने लगे। लेकिन, इस घटना से बाबा बागेश्वर धाम के पंडाल में अव्यवस्था की पूरी पोल खुल गई है।

सेक्टर नोएडा के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पूरे पंडाल और आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जो लोग इस भगदड़ में घायल हुए हैं उनका तत्काल उपचार करा दिया गया है और उपचार के बाद सभी अपने अपने घरों को सकुशल पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ अफरा-तफरी का माहौल बना था लेकिन पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बनाये रखा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय