Monday, February 24, 2025

नगर निगम गाजियाबाद ने एक दिन में वसूले 41 लाख, इंदिरापुरम से चार लाख अनुरक्षण शुल्क वसूला

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के हाउस टैक्स वसूली अभियान में तेजी आई है। इस क्रम में निगम ने एक दिन में 41 लाख रुपये वसूले हैं। आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक निर्देश पर हाउस टैक्स वसूली के लिए अवकाश दिवस में कैंप लगाए जा रहे हैं। इस बार रविवार को 12 जगहों पर हाउस टैक्स वसूली के लिए कैंप लगाए गए थे।

 

मुज़फ्फरनगर में युवती के अश्लील फोटो खींचने, ब्लैकमेल करने का आरोप, अदालत से मिली जमानत

 

इसी के साथ सभी जोनल कार्यालय भी खोले गए थे। जिससे कि बकाएदारों को सुविधा के अनुसार नजदीकी कैंप पर पहुंचकर हाउस टैक्स जमा कराया जा सके।  निगम के पांचों ज़ोन से 41 लाख की वसूली हुई। जिसमें 1103 लोगों ने अपना बकाया हाउस टैक्स जमा कराया। जोन में वसुंधरा में 850, विजयनगर में 71 कवि नगर में 12 मोहन नगर क्षेत्र में 100 तथा सिटी जोन अंतर्गत 70 करदाताओं ने कैंप में हाउस टैक्स जमा कराया।

 

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी स्वरूप ने गांधी कॉलोनी लिंक रोड का किया निरीक्षण, सफाई और पानी की निकासी न होने पर भड़की

 

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने सभी कैंप पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वसुंधरा जोन से 17 लाख की वसूली हुई है। कवि नगर जोन अंतर्गत 6 लाख की वसूली हुई है। मोहन नगर जोन से आठ लाख की वसूली हुई है। विजयनगर जोन अंतर्गत पांच लाख रुपये की वसूली हुई है। सिटी ज़ोन अंतर्गत पांच लाख रुपये की वसूली की गई।

 

सपा विधायकों के साथ प्लासियो मॉल पहुंचे अखिलेश यादव, लिखा- रूढ़िवादियों ने बाज़ार को ही बाज़ार में बेच दिया

 

इसके अलावा इंदिरापुरम क्षेत्र से अनुरक्षण शुल्क के रूप में चार लाख की वसूली कैंप के माध्यम से हुई है। अन्य क्षेत्रों में 31 मार्च तक अवकाश दिवसों में कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे। जिससे कि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय