मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर रोड पर हुई इस मुठभेड़ में एक्टिवा चोरी करने वाला बदमाश मनीष पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। मनीष पर पहले से ही आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मुज़फ्फरनगर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर सफाई के लिए दिए निर्देश
नगर कोतवाली पुलिस शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे शहाबुद्दीनपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार तेजी से शहर की ओर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान मनीष पुत्र कर्मवीर, निवासी मखियाला, थाना नई मंडी के रूप में हुई है। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, और चोरी की स्कूटी (UP 12 1049) बरामद हुई है। पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसने यह स्कूटी 22 फरवरी 2025 को गांधी कॉलोनी, पचेड़ा रोड, नई मंडी से चोरी की थी।
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस टीम शहाबुद्दीनपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर शहर की तरफ भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पीछे मुड़कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान स्कूटी कच्चे रास्ते में असंतुलित होकर गिर गई। बदमाश ने एक बार फिर मिट्टी के टीले के पास से पुलिस पर गोली चलाई, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने मौके से तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और चोरी की स्कूटी (UP 12 1049) बरामद की। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मनीष पुत्र कर्मवीर, निवासी मखियाला, थाना नई मंडी बताया। उसने स्वीकार किया कि 22 फरवरी 2025 को गांधी कॉलोनी, पचेड़ा रोड, नई मंडी से यह स्कूटी चोरी की थी। मुठभेड़ में घायल मनीष को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, मनीष पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह एक शातिर अपराधी है।