Sunday, May 18, 2025

गाजियाबाद में व्यापार मंडल की बैठक, व्यापारियों की एकता पर जोर

गाजियाबाद। गाजियाबाद रामलीला मैदान कविनगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ की गाजियाबाद महानगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ है। आज व्यापारियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि आज ऑनलाइन बाजार सभी के लिए एक अभिशाप बन गया है।

 

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग छोड़कर बाजारों से खरीदारी करें। जिससे दुकानदार मजबूत होगा। उन्होंने शपथ ग्रहण में नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया एवं महामंत्री गौरव गर्ग और उनकी समस्त टीम को व्यापार मंडल की शपथ दिलाई। इसके साथ महानगर गाजियाबाद से सुभाष छाबड़ा व महामंत्री मनवीर नगर को पुनः चौथी बार नियुक्त किया गया।

 

 

बजरिया व्यापार मंडल की इकाई अजय कालरा के नेतृत्व में व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। इस क्रम में मंडल महिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें सीमा गोयल को चेयरमैन और दीप्ति अरोड़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में संजीव गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच, सुभाष गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, राजू छाबड़ा प्रदेश महामंत्री, सौरभ जयसवाल संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी अनिल गर्ग, राम अवतार जिंदल, केपी गुप्ता, राकेश मित्तल, राज किशोर गुप्ता, रजनीश बंसल, संजय अग्रवाल, अंकित शर्मा, राजेश गुप्ता, शशि श्रीवास्तव, वंदना अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय