Sunday, February 23, 2025

महाशिरात्रि: कलकत्ता और बेंगलुरु से मंगाए फूलों से सजेंगा भगवान दूधेश्वर का फूल बंगला

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को लेकर महन्त नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मन्दिर परिसर में दिल्ली,कलकत्ता,बेंगलुरु,जयपुर,हरियाणा,वृन्दावन और मथुरा से मंगाए गए फूलों से भगवान दूधेश्वर का फूल बंगला बनाया जायेगा। इसके अलावा मंदिर में लाइटों से सजावट की जाएगी।

मुज़फ्फरनगर में बदमाशों ने किसान को गोली मारी, भागते बदमाशों की कार खेत में पलटी

 

ढोल नगाडों के साथ शिव बारात
25 की रात 9 बजे भगवान देवधिदेव महादेव बाबा की शिव बारात दूधेश्वर चौक (जस्सी पुरा)से ढोल नगाडे के साथ निकाली जायेगी। जो कि दूधेश्वर मन्दिर में रात्री 11:30 बजे पहुचेंगी। इसके बाद भगवान शिव माता पार्वती का जयमाला होगी। रात 12 बजे नारायण गिरि महाराज भगवान दूधेश्वर का प्रथम अभिषेक करेंगे। इसके बाद भक्तों का जलाभिषेक प्रारंभ होगा। मन्दिर के मुख्य द्वार पर भगवान शिव की ज्योति प्रचंड की जाएगी।

मुज़फ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण 20 मार्च को, रालोद ने बनाई रणनीति

 

तड़के 3.30 बजे श्रृंगार आरती
तड़के 3:30 से 4:30 तक श्रृंगार आरती होगी। भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। सायंकाल भगवान दूधेश्वर का श्रृंगार 5:45 से सात बजे तक किया जाएगा। प्रथम भोग प्रसाद 108 प्रकार के व्यंजनों लगाया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में गए युवक की हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव

 

जलाभिषेक 25 की रात 12 बजे से 26 की रात तक
भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक 25 फरवरी की रात 12 बजे से 26 की मध्य रात्री 12 बजे होगा। भक्तों का जलाभिषेक निरन्तर चलेगा। इसी के साथ भगवान दूधेश्वर का अष्टप्रहर रूद्राभिषेक पूजन होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय