Friday, April 26, 2024

मेरठ में बेकाबू थार ने दो दोस्तों को कुचला, मौके पर ही मौत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
  1. मेरठ। मेरठ में स्कूटी सवार दो दोस्तों को थार ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 21 साल का गौरव और 17 साल का वंश था। एक्सीडेंट के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। आनन-फानन में दोनों लड़कों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक जिस लाल रंग की थार से यह हादसा हुआ है। वह एक CCTV में नजर आई है। यह गाड़ी भाजपा नेता की बताई जा रही है। हादसा परीक्षितगढ़ के ब्लॉक दफ्तर के सामने हुआ।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सोमवार दोपहर खजूरी गांव का रहने वाला गौरव अपने दोस्त वंश के साथ स्कूटी से कुआं पूजन का सामान लेने मार्केट जा रहा था। जैसे ही स्कूटी ब्लॉक दफ्तर के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की थार अनियंत्रित हो गई।

स्कूटी को थार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक सड़क पर गिर गए। बेकाबू थार युवकों को रौंदते हुए निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों लड़कों को पहचान लिया। उनके परिवार वालों को जानकारी दी।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय