Wednesday, April 2, 2025

मुज़फ्फरनगर में हर-हर महादेव व अल्लाह हू अकबर के नारों से गूंजी कचहरी, भाकियू ने किसानों के मुद्दे को लेकर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। पंजाब सरकार द्वारा आंदोलनकारी किसानों पर की गई कार्रवाई के विरोध में किसान संगठनों में रोष है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई की मांग की।

मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति को पिलाई जहरीली कॉफी, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

 किसानों के खेतों की बिजली के शेड्यूल में परिवर्तन किये जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में कचहरी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा खेती के लिए दी जाने वाली दस घंटे की विद्युत आपूर्ति में कटौती करने का विरोध किया गया। इसी के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

मुजफ्फरनगर शहर में शनिवार को रहेगा 7 घंटे का बिजली शटडाउन, गांधी कॉलोनी-पचेंडा रोड पर रहेगी बिजली बंद

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गये। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में सरकार द्वारा किसान आंदोलन को तानाशाहीपूर्ण तरीके से दबाते हुए किसान नेताओं को गिरफ्तार कर खत्म करने का काम किया जा रहा है। इसी के विरोध के साथ साथ किसानों के बिजली शेड्यूल में परिवर्तन कर दो चरणों में बिजली आपूर्ति व बिजली की अन्य समस्याएं, फसल बीज प्रणाली, गन्ना किसान समस्या, भूमि अधिग्रहण, प्राकृतिक आपदा फसल हानि, छुट्टा पशु रोकथाम, एमएसपी गारंटी कानून, व अन्य किसान समस्याओं को लेकर आज यह प्रदर्शन किया गया।

मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह में पति-पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

प्रदर्शन के दौरान धरने पर साम्प्रदायिक सदभाव भी देखने को मिला। यहां जुटे किसानों ने एकजुट होकर अल्लाह हु अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाए। इन नारों ने न केवल प्रदर्शन स्थल का माहौल बदल दिया, बल्कि यह भी दर्शाया कि विभिन्न समुदायों के बीच एकता और भाईचारा अभी भी मजबूत है। डीएम के प्रतिनिधि के रूप में आए सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन दिया गया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी विजेंद्र सिंह आर्य ने व संचालन भाकियू मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने किया।

मुज़फ्फरनगर में तेज रफ्तार का कहर, गाज़ियाबाद निवासी 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी अशोक घटायन, मुरादाबाद मंडल प्रभारी प्रमोद अहलावत, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, एनसीआर महासचिव संजीव खोखर, मंडल उपाध्यक्ष जुबेर अहमद, मंडल उपाध्यक्ष नितिन राठी, मंडल महासचिव सरदार जसविंदर सिंह, ज्ञानी जी, मनीष अहलावत, जिला महासचिव विकास त्यागी, जिला संगठन मंत्री सरदार बूटा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमित चौधरी, जिला महासचिव बिट्टू बसेड़ा, जिला सचिव अंशु बसेड़ा, मनोज बालियान दीपक बालियान, सोनू काबा, गुलबहार राव, नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर संजीव राठी, जिला उपाध्यक्ष सरदार अमीर सिंह, तहसील अध्यक्ष जानसठ ललित त्यागी, तहसील अध्यक्ष खतौली संजीव पवार, तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना देव अहलावत, तहसील अध्यक्ष सदर संजय त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल सत्येन्द्र चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष खतौली अनुज राठी, ब्लॉक अध्यक्ष मोरना गुलशन चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सदर भूरा चौधरी, जितेंद्र बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर योगेश बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ धर्मेन्द्र सहरावत बबलू, नगर अध्यक्ष भोकरहेडी हैप्पी बालियान, दीपक चौधरी, परवेंद्र ढाका, सचिन चौधरी, विकास बालियान, सुभाष काकरान, अरुण आर्य, भारतवीर आर्य बालियान, डाक्टर अनीस राणा, परमजीत चौधरी, नवीन चौधरी, बिट्टू चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय