Thursday, February 27, 2025

मेरठ में दादा का सपना पूरा करने के लिए पोता हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन

मेरठ। मेरठ में अपने दादा का सपना पूरा करने के लिए पोता हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर काजमाबाद गून गांव आया तो 26 फरवरी 2025 का दिन ऐतिहासिक हो गया। पूर्व प्रधान चौधरी दिलावर सिंह के पोते प्रशांत अपनी दुल्हन शिवानी को हेलीकॉप्टर से अपने घर लाकर अपने दादा का सपना पूरा किया है। हापुड़ जिले के लुखराड़ा गांव से प्रशांत अपनी दुल्हन शिवानी को हेलीकॉप्टर से लेकर मेरठ स्थित अपने गांव पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल था। दुल्हन के हेलीकाप्टर से उतरते ही महिलाओं ने उसका स्वागत किया और आरती उतारी।

मुज़फ्फरनगर में छात्राओं को दे दिया गया था गलत प्रश्नपत्र,परिजनों ने किया हंगामा, केंद्र व्यवस्थापक हुई डिबार

 

 

 

काजमाबाद गून गांव के दिवंगत चौधरी दिलावर सिंह दो बार प्रधान रहे थे। एक बार उनकी पत्नी राजकुमारी भी प्रधान रहीं। दिलावर सिंह प्रधान रहते सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे। दिवंगत चौधरी दिलावर सिंह का सपना था कि उनके सबसे बड़े पोते की दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव आए। लेकिन कुछ साल पहले उनके निधन के कारण यह सपना अधूरा रह गया था। उनके परिवार ने इस परंपरा को निभाने का संकल्प लिया और 26 फरवरी 2025 को उनके इस स्वप्न को पूरा किया।

थाना भवन विधायक अशरफ अली खान ने उठाया कृष्णा नदी का मुद्दा, बढ़ रही है किनारे के गांवों में कैंसर जैसी बीमारी

 

 

 

इस अनोखी शादी के लिए मेरठ और हापुड़ प्रशासन से विशेष अनुमति ली गई थी। हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए 25 फरवरी की रात 11 बजे मेरठ प्रशासन ने अनुमति जारी की। हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग और उड़ान को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन, फायर सेफ्टी विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भूमिका निभाई। हेलीकॉप्टर की अनुमति और अन्य व्यवस्थाओं के लिए परिवार द्वारा लगभग 70 हजार रुपये की फीस जमा की। आज 26 फरवरी को जब दिवंगत चौधरी दिलावर सिंह का पोता प्रशांत अपनी दुल्हन को हेलीकाप्टर से लेकर गांव में उतरा तो उनका सपना पूरा हो गया। पूरे गांव ने परिवार की सराहना की।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय