बुढ़ाना। थाना भौराकलां व फुगाना के बीच जंगल में सीआईएसएफ के जवान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसील क्षेत्र के गांव कुरावा व भौराकलां के बीच रास्ते पर गुरुवार शाम फायरिंग की घटना हुई, जिसमें कंधे में गोली लगने से सीआईएसएफ जवान शामली जनपद के गांव लिसाड़ निवासी 28 वर्षीय प्रदीप घायल हो गया। घायल युवक ने शोर मचाया, तो ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को शाहपुर के सीएचसी पर भर्ती कराया। घायल युवक मामले के विषय में अभी कुछ भी बताने में असमर्थ है।
जिसके साथ भेदभाव, अत्याचार व अधिकारों का हनन, समाजवादी पार्टी उसके साथ: हरेंद्र मलिक
इस संबंध में भौराकलां व फुगाना थाना पुलिस ने घटना को अपने क्षेत्र में नहीं होना बताया। इस संबंध में सीओ फुगाना संत कुमार उपाध्याय से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी तक की घटना के बारे में जानकारी मिली है कि प्रदीप निवासी लिसाड़ अपने दोस्तों के साथ खरड़ में आया था।
वापस लौटते समय उस पर फायर किए गए। अभी तक की जांच में पुलिस खून के निशान देखकर एक ट्यूबवेल तक पहुंची है। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताया है। युवक का विवाद अपने ससुराल पक्ष से चल रहा है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।