शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में प्रथम बार आगामी 07 मार्च से 10 मार्च तक शामली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शामली महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह उत्साहित है और मौसम के आयोजन की तैयारिया भव्य तरीके से जोरों शोरों पर की जा रही है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा प्रेस वार्ता कर अहम जानकारी देते हुए शामली वासियो से इस महोत्सव का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाए जाने की अपील की है।
मुज़फ्फरनगर में लाखों रूपये की हुई थी सिगरेट चोरी, एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि शामली में प्रथम बार शामली महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहा जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शामली में पहली बार शामली महोत्सव का आयोजन 07 मार्च से 10 मार्च तक शहर के माजरा रोड स्थित वीपीजी कॉलेज में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को भव्य व यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह उत्साहित है और एक रूपरेखा के तहत महोत्सव की तैयारी की जा रही है।
मुज़फ्फरनगर में शराब के ठेके पर लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी उतारकर ले गए चोर
जिलाधिकारी ने बताया कि शामली महोत्सव 4 दिन तक चलेगा। जिसमें शामली वासियो को कृषि, कला, संस्कृति और विविधता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। जहाँ महोत्सव में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। जहाँ जिले के कलाकारों और प्रतिभावान स्कूली बच्चों के द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समा बांधा जाएगा। जिला प्रशासन दिन रात महोत्सव की तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी ने शामली वासियो से इस महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है। वही जिला अधिकारी द्वारा शामली महोत्सव के प्रचार प्रसार हेतु एक गाड़ी को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।