Monday, March 3, 2025

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 1 चोर को चोरी किये गये सामान सहित गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है।

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आज  थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 1 चोर  को भोपा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया बैग व सामान अनुमानित कीमत करीब 5 लाख बरामद किये गये।

मुज़फ्फरनगर में दबंग किसान की फसल कर रहे खुर्द-बुर्द, मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर

विगत दिवस वादी तपन जैन निवासी आगरा द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा होटल रेडियन्स गोल्ड के सामने से उनका बैग चोरी कर लिया गया जिसमें  2 घड़ी, अंगूठी, ब्रेसलेट तथा अन्य कीमती सामान था। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुसं 53/2025 धारा 3०3(2)  बी.एन.एस दर्ज किया।

‘सख्त कार्रवाई करने में राज्य सरकार सक्षम’, केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामले पर बोलीं नवनीत राणा

चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 1 चोर को भोपा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया बैग व सामान बरामद किया गया। चोर की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर दी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चोर ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निवासी रैनबसेरा एस.डी तिराहा थाना सिविल लाईन बताया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से 2 घड़ी, 1 हीरे की अंगूठी, 1 ब्रेसलेट व 1 सोने की चैन बरामद की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय