Tuesday, March 4, 2025

‘अखिलेश यादव सहित सभी सपा नेताओं को दृष्टि दोष है’- केशव प्रसाद मौर्य

 

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में हुए बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बसपा की आंतरिक समस्या है। यह देश, प्रदेश और भाजपा की समस्या नहीं है। भाजपा को जो करना चाहिए, वो हम कर रहे हैं। सरकार जो करना चाहिए, वो कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस क्या कर रही है, उससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

 

मुज़फ्फरनगर में होटल रेडियन्स गोल्ड के बाहर से कार में चोरी, पुलिस ने 5 लाख का माल किया बरामद

 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को यहां विधानमंडल के चल रहे सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “एक नहीं, अनेक बार कह चुका हूं कि समाजवादी के मुखिया सहित सपा नेताओं को दृष्टि दोष है। उनको देखने के तरीके को सही करने के लिए किसी आंख के डॉक्टर और दिमाग में अगर कोई प्रदूषण भरा है, तो किसी दिमाग के डॉक्टर को दिखाए, तो वह लोग ठीक हो जाएंगे।”

भाकियू (अराजनैतिक) में उथल-पुथल, ब्लॉक अध्यक्ष पर अवैध उगाही के आरोप, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि वामपंथी और उदारवादी लोग हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है, इस देश में भारतीय संस्कृति पर जिसने सबसे ज्यादा प्रहार करने का अपराध किया है, वह कांग्रेस रही है और अपने को उदारवादी के रूप में दिखाने में भी कांग्रेस रही। वामपंथी सदैव भारतीय संस्कृति के विरोधी रहे हैं।” ज्ञात हो कि यूपी की बसपा मुखिया मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद से अपना उत्तराधिकार छीन लिया है और उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है।

 

मुज़फ्फरनगर में दबंग किसान की फसल कर रहे खुर्द-बुर्द, मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर

 

आकाश की जगह उनके पिता और बसपा के महासचिव रहे आनंद कुमार और सांसद (राज्यसभा) राम जी गौतम को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। इसके साथ ही मायावती ने यह भी कहा है कि अब मैंने खुद भी यह फैसला लिया है कि मेरे जीते जी और मेरे आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय