Tuesday, April 8, 2025

शामली महोत्सव: प्रांजल दहिया की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

शामली। वी.वी. डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आयोजित 7 से 10 मार्च तक चलने वाले चार दिवसीय शामली महोत्सव का प्रथम दिन उद्घाटन मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश कपिल देव अग्रवाल सहित एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम आदि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत देवी उमरा कोर बनत के स्कूली बच्चों द्वारा गणेश वंदना का आयोजन किया गया।

मुज़फ्फरनगर में तड़पते रहे मासूम, मारते रहे दरिंदे, चोरी के शक में मासूमो को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० मंत्री ने कहा कि शामली , मुजफ्फरनगर जनपद दोनों एक साथ रहे हैं केवल सीमा की रेखा खींची है अंतर कुछ नहीं है ना संस्कृति ना व्यवहार में फर्क है और देखा जाये रिश्तेदारी, परिवार, संबंध व्यापार, व्यवसाय सब एक जैसे है। उन्होंने कहा कि शामली के उद्योगों की पहचान देश भर के अंदर है। उन्होंने कहा कि शामली महोत्सव में जहां स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे वहीं साहित्यकारों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग हैं जिनको बाहर जाकर मंच नहीं मिलता लेकिन यह मंच ऐसा मंच होगा जो जनपद के कलाकारों, साहित्यकारों, कवियों, नृत्य, गायन, बजाने वालों को मौका मिलेगा।

मुज़फ्फरनगर में बारातियों के साथ मारपीट करने वाली महिलाए एवं पुरुष गिरफ्तार, हथियार भी किए बरामद

उन्होंने कहा कि केवल जो कलाकार बाहर से आये है उनका सम्मान तो होगा ही परंतु स्थानीय कलाकार को अधिक से अधिक मंच मिलेगा तो उनकी प्रतिभा निखारेंगी और उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत है कि बहन बेटी सुरक्षित है। 24 घंटे बिजली मिल रही है। उद्योगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। किसानों को सम्मान हो रहा है। उन्होंने अच्छे कार्यक्रम के लिए प्रशासन का धन्यवाद दिया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने कार्यक्रम में मा० मंत्री जी एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को जनपद में चार दिवसीय चलने वाले शामली महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गठन के बाद पहली बार इतना विशाल और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा सांसदों ने खुद बदल डाला अपने ‘आवास का पता’, तुगलक लेन की जगह लिखवा दिया स्वामी विवेकानंद मार्ग

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों का विशेष सहयोग रहा है वहीं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिला है जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।डीएम ने प्रथम दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा तेजेन्द्र निर्वाल ने जनपद की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि खेल,योग,कला, कृषि उद्योग, शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का उत्कृष्ट स्थान है। उन्होंने शामली महोत्सव के साथ- साथ गांव महोत्सव भी मानना चाहिए कि बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने वाले होते हैं। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने अपने संबोधन में कहा कि शामली महोत्सव एक कामयाब शामली का उत्सव होगा।

उन्होंने कहा कि हमारा जनपद छोटा है परंतु जो महोत्सव हो रहा है वह मिल का पत्थर साबित होगा। शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने अपने संबोधन में इतने भव्य तरीके से शामली महोत्सव कराने को लेकर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये उत्सव हमारी परंपरा संस्कृति की पहचान है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने अपनी संबोधन में कहा कि हमारा जनपद बहुत ही गति के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद छोटा जरूर है परंतु जनपद का इतिहास बहुत बड़ा है।

उन्होंने जनपद की उपलब्धियां पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है आज किसी की हिम्मत नहीं जो बहन बेटी की तरफ आंख उठा कर भी देख ले। मा० एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शामली महोत्सव ऐतिहासिक कार्यक्रम है जो पहली बार हो रहा है। उन्होंने जनपद की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। राकेश टिकट राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शामली जिला छोटा नहीं है शामली एक विचारधारा है यहां कि उपलब्धियां का देश दुनिया में नाम है।

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न कलाकारों ने जहां अपनी प्रस्तुति दी जिसमें प्राजंल दहिया की प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनी। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्षशामली अरविन्द  संगल अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित उद्यमी के रूप में आशीष जैन,अंकित गोयल आदि प्रमुख उद्योग बंधु समेत सभी ब्लॉक प्रमुखगण, आदि गणमान्य सहित भारी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय