Tuesday, April 8, 2025

महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील – नीतीश कुमार

पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने भरोसा भी दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

 

भाजपा सांसदों ने खुद बदल डाला अपने ‘आवास का पता’, तुगलक लेन की जगह लिखवा दिया स्वामी विवेकानंद मार्ग

नीतीश कुमार ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।”

कुंभ में 30 करोड़ कमाने वाला ‘योगी’ का हीरो ‘नाविक’ निकला ‘माफिया’,अतीक का था साथी, महाकवि निराला के पोते की भी की थी हत्या !

 

इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’। अपनी सक्रिय भागीदारी से नए भारत का निर्माण करने वाली नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में तड़पते रहे मासूम, मारते रहे दरिंदे, चोरी के शक में मासूमो को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। प्रकृति व शक्तिस्वरूपा मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और सेवा के बल पर सम्पूर्ण समाज सर्वांगीण तरक्की कर रहा है। आइए, लिंग भेद से मुक्त होकर हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हों।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय