Wednesday, March 12, 2025

गाजियाबाद में हिंडन से मुंबई के लिए पहले दिन 155 ने भरी उड़ान, फ्लाइट की 90 प्रतिशत बुकिंग

गाजियाबाद। गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर के लोगों को नई सौगात मिली है। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान शुरू हो गई। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट दोपहर को टेकआफ हुई। हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए पहले दिन 155 यात्रियों ने उड़ान भरी। मुंबई जाने वाले यात्रियों में 4 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जो कि तीन साल से कम उम्र के थे।

 

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर ट्राली का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, नौजवान जनता दल के जिला अध्यक्ष का था ट्रक 

 

इन चार बच्चों का एयरइंडिया ने कोई टिकट नहीं चार्ज किया है। विमान ने सुबह 9:30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद वो दोपहर 12:10 बजे हिंडन पहुंचा। हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट दोपहर एक बजे के आसपास टेकआफ हुई। इस दौरान मुंबई जाने वाले यात्रियों में उत्साह देखा गया। आने वाले दिनों में मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

मुज़फ्फरनगर में शांति समिति की बैठक में फैसला- जुमे की नमाज दोपहर ढाई बजे पढ़ने को तैयार है मुस्लिम !

अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं

 

बता दें मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले यात्रियों को दिल्ली इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाना होता था। लेकिन अब हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान शुरू होने पर  दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। अब यात्रियों को मुंबई के लिए हिंडन एयरपोर्ट से ही फ्लाइट उपलब्ध होगी।

 

मुज़फ़्फ़रनगर में परीक्षा देकर वापस लौट रहे छात्र के साथ दबंग युवकों ने की मारपीट

मार्च के अंत तक जम्मू, चेन्नई, भुवनेश्वर के लिए उड़ानें शुरू होगीं। मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए हिंडन एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट मिलने से काफी लाभ होगा। इतना ही नहीं, मार्च के अंत तक जम्मू, चेन्नई और भुवनेश्वर के लिए भी उड़ानें शुरू होने की संभावना है। इसका सीधा फायदा यात्रियों को होगा।

 

 

 

हिंडन एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू होने से आसपास के लोगों के लिए काफी फायदा हो रहा है। घरेलू उड़ानें पकड़ने के लिए अब दिल्ली तक नहीं जाना होगा। हिंडन से ही चुनिंदा शहर के लिए फ्लाइट मिल सकेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय