Sunday, April 13, 2025

मुज़फ्फरनगर की मुस्लिम महिला ने मेरठ में किया धर्म परिवर्तन, प्रेमी के साथ ले लिए सात फेरे

मेरठ। पति की प्रताड़ना से परेशान तीन बच्चों की मुस्लिम मां ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे ले लिए। मामला मेरठ के मवाना कस्बे का है। जहां पक्का तालाब निवासी महिला मोसिना पति के उत्पीड़न से परेशान थी। मोसिना के तीन बच्चे हैं। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर मोसिना ने धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम बदलकर मोनी रख लिया।

सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक

इसके बाद प्रेमी संजय से मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। मायके और ससुराल वालों के थाने पहुंचने पर महिला भी वहां पहुंच गई। महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि महिला को उसकी स्वेच्छा से प्रेमी के साथ भेज दिया गया है।

मथुरा : ठाकुरजी की पोशाक ह‍िंदू कारीगरों से तैयार कराने की उठी मांग

मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मोसिना की शादी 11 साल पहले मवाना के पक्का तालाब निवासी युवक से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर प्रतिदिन मारपीट करता है। इस संबंध में पूर्व में थाने में तहरीर दी थी। पुलिस हर बार समझाकर भेज देती। रविवार को महिला के साथ उसके पति ने फिर से मारपीट की। जिसके बाद तंग आकर महिला रविवार शाम प्रेमी संजय के साथ चली गई। पति ने मायके वालों को सूचना दी।

अमित शाह ने छात्रों के साथ क‍िया संवाद, बोले- मोदी सरकार उत्तर-पूर्व को बना रही भारत की अष्टलक्ष्मी

यह भी पढ़ें :  मेरठ में ऑपरेशन शस्त्र: अवैध हथियारों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

सोमवार को महिला के मायके वाले और ससुराल वाले थाने पहुंचे। थाने पहुंची मोसिना को मायके वालों और ससुराल वालों ने काफी समझाया। लेकिन महिला ने मायके वालों और  ससुराल वालों के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिला का कहना था कि उसको मायके वालों और ससुराल वालों से जान का खतरा है। लगातार मायके वालों को पति के उत्पीड़न की जानकारी दे रही थी, लेकिन उन्होंने उसकी सुध नहीं ली।

पाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी, राजदूत को एंट्री देने से अमेरिका का इनकार, एयरपोर्ट से ही लौटाया

इसके बाद महिला को सैदीपुर गांव निवासी संजय के साथ भेज दिया। सैदीपुर गांव में मोसिना ने धर्मपरिवर्तन कर और नाम बदलकर संजय से मंदिर में विवाह कर लिया। संजय मोसिना के घर दूध देने जाता था। डेढ़ साल से संजय और मोसिना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोसिना के तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियां पहले पति के पास ही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय