Wednesday, April 16, 2025

नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में 11 मार्च की रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने दूसरे बदमाश को भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, चोरी के मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि रात थाना सेक्टर 58 पुलिस टीम विशनपुरा मंडी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उन्होंने खुद को पुलिस से घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। घायल बदमाश का नाम शकील और दूसरे का नाम फरीद है। शकील दिल्ली के त्रिलोकपुरी और फरीद अलीगढ़ का निवासी है। हालांकि, फरीद वर्तमान में दिल्ली के त्रिलोकपुरी में ही रह रहा है।

शकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूट और चोरी के 5 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामद मोबाइल फोन में से एक मोटोरोला ब्रांड का है, जिससे संबंधित थाना सेक्टर 58 में केस दर्ज है। वहीं, बरामद बाइक को लेकर दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और चोरी व लूट की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। उनके खिलाफ दिल्ली और नोएडा में पहले से ही मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  जिलाधिकारी के प्रयासों से मिली सफलता, मुजफ्फरनगर को सीएम डैशबोर्ड में प्राप्त हुई चौथी रैंक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय