Sunday, March 16, 2025

गाजियाबाद में होली के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़, सुबह से पहुंचे इलाज के लिए  

गाजियाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में होली के बाद मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। होली के दौरान अस्पताल बंद रहने के कारण आज सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

 

होली पर ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी को सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

 

एमएमजी जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल में महिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ देखी गई। कई डॉक्टरों की छुट्टी और कुछ के देर से पहुंचने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

 

गाज़ियाबाद में पत्नी को डिफेंस पार्क में बुलाकर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में

 

पर्चा काउंटर और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई। होली के दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं चालू थीं, जिसके कारण आज मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई।

 

बागपत में होली की मस्ती के बीच सरे शाम युवक की गोली मारकर हत्या

होली के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1100 मरीज पहुंचे। चार दर्जन से अधिक मरीज ऐसे थे जिनके दुर्घटनाओं में हाथ-पैरों में चोटें आई थीं। रंग-गुलाल से कुछ के शरीर पर लाल दाने निकल आए थे, तो कोई खुजली से परेशान था। इसके अलावा तरह-तरह के व्यंजन खाने से तमाम लोगों का पेट खराब हो गया था।

 

 

होली की वजह से शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही, लेकिन इमरजेंसी सेवा जारी रही। शनिवार को ओपीडी खुली मगर, मरीज कम पहुंचे। शनिवार को ओपीडी में मरीजों की सुबह से ही कतार लग गई। चिकित्सकों को दिखाने के लिए 1,195 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इससे पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्षों के बाहर तक कतारें लगी रहीं।

 

 

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. केके शर्मा और डा. आरके गुप्ता ने बताया कि होली दुर्घटना के शिकार हुए चार दर्जन से अधिक मरीज आए हैं। किसी के पैर में फ्रैक्चर था तो किसी का हाथ टूटा ता। उन सभी का एक्स-रे कराकर प्लास्टर आदि किया गया है। चर्मरोग पीड़ित भी सौ से अधिक मरीज आए हैं। किसी के शरीर पर दाने निकल आए थे तो किसी की त्वचा झुलस गई थी। कोई खुजली का शिकार था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय