Saturday, April 19, 2025

गाजियाबाद में श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में होली महोत्त्सव पर भंडारे का आयोजन

गाजियाबाद। श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में होली महोत्सव के तीसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया। होली महोत्सव का समापन रविवार को होगा, कढ़ी पकौड़ी से संतों को विदाई दी जाएगी।

गाज़ियाबाद में पत्नी को डिफेंस पार्क में बुलाकर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में

 

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आयोजित चार दिवसीय होली महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को संत भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि चार दिवसीय होली महोत्सव गुरूवार से शुरू हुआ। मंदिर में स्थापित 28 सिद्ध गुरू मूर्तियों की आज्ञा से विश्व शांति व सभी की खुशहाली की कामना से प्रातः हवन पूजन किया गया। रात्रि में होलिका दहन हुआ। महाशिवरात्रि पर भगवान को जो बेल पत्र, माला आदि अर्पित किए गए, उनको सुखाकर मंत्रोच्चारण के साथ होलिका में अग्नि देवता को समर्पित किया गया।

बागपत में होली की मस्ती के बीच सरे शाम युवक की गोली मारकर हत्या

 

 

शुक्रवार को मंदिर में पहले संतों ने होली खेली और उसके बाद पंखा शोभा-यात्रा निकाली गई जिसमें होलिका में बेल पत्र, मामला आदि के अर्पित करने से बनी भस्म का वितरण भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में किया गया। शनिवार 15 मार्च को मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। महाराजश्री ने प्रातः भगवान दूधेश्वर, सभी देवी-देवताओं तथा सभी गुरू मूर्तियों की पूजा-अभिषेक की। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

मुरादाबाद में संभल के सीओ अनुज चौधरी की फोटो लेकर निकले होलियारे, रंगों से हुए सरोबार

 

यह भी पढ़ें :  "केंद्र सरकार की आर्थिक नाकामी छिपाने को कांग्रेस पर निशाना साध रही है- खरगे"

 

महाराजश्री के पावन सानिध्य में प्रातः संतों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें 2 हजार से अधिक संतों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का खर दिवसीय होली महोत्सव जो देश भर में प्रसिद्ध है, उसका समापन रविवार को होगा। रविवार को कढ़ी पकौड़ी के साथ संतों को विदाई दी जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय