Wednesday, May 7, 2025

गाजियाबाद में युवती से छेड़छाड पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल

गाजियाबाद। मुरादनगर के बंबा मार्ग पर युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आधे घंटे तक हुए पथराव में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है।
बंगा मार्ग आदर्श कॉलोनी में एक युवती अपने घर जा रही थी। आरोप है कि बीच रास्ते में युवक ने युवती पर टिप्पणी कर छेड़छाड़ की। यह बात युवती ने अपने घर जाकर परिजनों को बताई।

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में निजी विश्वविद्यालय में बिना इजाजत पढ़ी गई नमाज, वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

 

युवती पक्ष के लोगों ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उनमें विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने आ गए और लाठी डंडे व पत्थर चले। अचानक पथराव से कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव हुआ। किसी ने मामला बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

 

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने शुकदेव आश्रम मे की पूजा-अर्चना, बोले-शुक्रतीर्थ का विकास हर जनप्रतिनिधि का धर्म

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा। एक पक्ष से मुर्सलीन, सोनम, सोहेल व दूसरे पक्ष से रानी, सुजैन, सलीम समेत दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गये। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके पर तैनात है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय