Monday, March 17, 2025

गाजियाबाद में दूधेश्वर नाथ मंदिर में चार दिवसीय होली महोत्सव संपन्न, संतों को कढ़ी पकौड़ी खिलाकर दी विदाई

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर का चार दिवसीय होली महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। देश भर से आए संतों को कढ़ी पकौड़ी खिलाकर विदाई दी गई। मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने संतों को विदाई दी। उन्होंने इस दौरान सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया।

 

मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में विधायक मिथलेश पाल ने चलाया सफाई अभियान, गंगा घाट पर की सफाई

 

मंदिर मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि चार दिवसीय होली महोत्सव गुरूवार से शुरू हुआ था। गुरूवार को सुबह हवन पूजन किया गया व रात्रि में होलिका दहन हुआ। शुक्रवार को मंदिर में पहले संतों ने होली खेली और उसके बाद पंखा शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार  को मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ।

 

पूरे देश में सरकारी योजनाओं के नाम पर निजीकरण हो रहा है: टिकैत

 

भंडारे में शामिल सभी संतों को श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने दक्षिणा भेंट की। रविवार को मंदिर में कढ़ी पकौड़ी-चावल का भंडारा हुआ। भगवान दूधेश्वर का पूजन कर, महाराजश्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेकर व प्रसाद ग्रहण कर संत अपने मंदिरों, मठों, आश्रमों आदि को रवाना हुए। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर का चार दिवसीय होली महोत्सव देश में भर में मशहूर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय