Wednesday, May 21, 2025

गाजियाबाद में कुत्ते ने हमला कर महिला को किया जख्मी,अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर में महिला को लावारिस कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को एआरवी लगाकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शिवपुरी कॉलोनी में नरेश कुमार सपरिवार रहते हैं। नरेश की पत्नी पूनम फफराना मार्ग पर स्थित एक फिटनेस सेंटर में जिम करती हैं। सुबह 6 बजे वह फफराना मार्ग पर जिम के लिए जा रही थीं।

 

 

इस बीच लावारिस कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन पीडि़ता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां पीडि़ता को एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद में सीरम का इंजेक्शन लगवाने के लिए जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फफराना मार्ग कॉलोनी के नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। इन्हें जल्द पकडऩा चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय