Wednesday, March 19, 2025

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मर्चेट नेवी में तैनात पति की हत्या

मेरठ। मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में इंदिरा नगर मास्टर कॉलोनी में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान मास्टर कॉलोनी निवासी मर्चेंट नेवी में तैनात सौरभ के रूप में हुई है।

 

सहारनपुर में योगी ने लगायी मां शाकुम्भरी के दरबार में हाजिरी, भूरा देव मंदिर में भी की आरती

 

 

सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव घर के भीतर रखे ड्रम से बरामद किया है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी मुस्कान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस की सख्ती के सामने महिला मुस्कान टूट गई और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की बात कबूल की है।

 

मुजफ्फरनगर में नमाज के दौरान कहासुनी, जसोई गांव में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में कई घायल

 

जानकारी के अनुसार साैरभ रस्तौगी अमेरिका में पानी के जहाज पर काम करता है। वह किराए के मकान में मेरठ के ब्रहमपुरी क्षेत्र के मास्टर कालोनी में रहता है। अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया कि पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके घूम कर आई थी। दंपती के बच्चे नहीं थे। पुलिस जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय